फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल विभाग का रिकॉर्ड निजी लोगों के हवाले, पटवारी लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अब माल विभाग का रिकार्ड सुरक्षित नहीं रहा। इसकी सुरक्षा करने वाले पटवारियों की तरफ से रिकॉर्ड को निजी व्यक्तियों के हवाले कर दिया है। यहां के लोहगढ़ क्षेत्र में पटवारी की गैर हाजिरी में रिकॉर्ड निजी व्यक्ति की सुपुर्दगी में रहता है जो पटवारी बनकर रिकॉर्ड को अपने हिसाब के साथ प्रयोग करते हैं। यह गैर-कानूनी है। लोहगढ़ क्षेत्र में पिछले काफी समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के प्रापर्टी के रेटों में भारी उछाल आया है। दूसरी ओर प्रापर्टी के साथ संबंधित धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ गए हैं। इसके पीछे मुख्य कारण प्रापर्टी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ है। बीते दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जबकि बहु करोड़ी प्रापर्टी बिना मालिक की जानकारी के किसी और के नाम करवा कर धोखाधड़ी की गई।
लोहगढ़ पटवारखाना एक अहम क्षेत्र है। इस क्षेत्र का माल विभाग का रिकॉर्ड निजी व्यक्तियों के हाथ में जाना काफी खतरनाक है। जबकि नियम के मुताबिक मॉल विभाग का सरकारी रिकॉर्ड पटवारी की देखरेख में ही होता है परंतु पटवारी अपने आगे निजी व्यक्तियों के हवाले कर देते हैं जो उनकी गैर हाजिरी में रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करते हैं। संवाद
विज्ञापन

कोट्स...
आरोप सरासर गलत हैं। लाभ सिंह निवासी नगला उसके दफ्तर में अपनी जमीन के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी लेने के लिए आया था। परंतु वह व्यस्त थे। इसके चलते वह अपने स्तर पर रिकॉर्ड को देखने लग गया। उसे ऐसा करने से मना कर दिया था। माल विभाग का रिकॉर्ड सिर्फ पटवारी ही देख सकता है।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, पटवारी, लोहगढ़
कोट्स....
किसी निजी व्यक्ति के हवाले सरकारी रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता। मामले की जांच की जाएगी।
-हरविंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें