फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में ड्रेनेज ब्लॉकेज की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने के कारण यहां सिर्फ ड्रेनेज लाइन ही डाली गई है। शहर की आबादी लगातार बढ़ने के कारण ड्रेनेज लाइन की पाइपों की क्षमता भी कम हो गई है। इस कारण शहर के किसी न किसी इलाके में हर रोज ड्रेनेज लाइन में ब्लॉकेज की समस्या रहती है। इस कारण गंदा पानी सड़कों पर फैलता रहता है। इस समस्या से जल्द ही इलाका वासियों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल नयागांव की ओर से सात लाख रुपये की एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी खरीदी गई है। जल्द ही ड्रेनेज लाइन की ब्लॉकेज को खोलने के लिए 10 लाख रुपये की जैंटिंग मशीन खरीदी जाएगी। इस मशीन को इसी गाड़ी पर रखकर कहीं पर भी जरूरत पड़ने पर ले जाया जाएगा। पहले जब भी ऐसी समस्या आती थी, तो नगर काउंसिल खरड़ या नगर काउंसिल कुराली से यह मशीन मंगवाई जाती थी। इसमें कई दिन लग जाते थे। जिससे समस्या के बाद शहर में कई दिनों तक गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता था।
नगर काउंसिल नयागांव के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि इलाके में ड्रेनेज लाइन की सफाई के लिए यह मशीन बहुत जरूरी थी। इस मशीन पर करीब 17 लाख रुपये का खर्चा आएगा और इससे इलाका वासियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें