फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बुजुर्ग को कंबल का लालच देकर सोने की बालियां ले उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। एक बुजुर्ग महिला ने मुफ्त कंबल पाने के चक्कर में अपनी सोने की बालियां गंवा दीं। लालड़ू की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह मुख्य सड़क पर स्थित एलआईसी कार्यालय में काम के लिए आई थी। वह बाहर आई तो वहां एक युवक ने बातचीत शुरू की।
विज्ञापन

उसने पास के पीएनबी बैंक के बाहर लगे कैंप से कंबल लाकर उसे देने का वादा किया। कहा कि कंबल गरीबों में बांटे जा रहे हैं। अगर वह कंबल लेना चाहती है तो उसे सोने की बालियां और टॉप्स उतारने होंगे। युवक ने उसे टेंट के पीछे बैठाया और उसकी बालियां उतारकर बुजुर्ग महिला के पास मौजूद लिफाफे में डालने का नाटक किया।
युवक ने कहा कि कंबल बांटने वाला व्यक्ति कंबल के साथ पैसे भी बांट रहा है और वह इस बारे में बात करके आ जाएगा। महिला कंबल पाने के लिए लगभग एक घंटे इंतजार करती रही पर वह लौटकर नहीं आया। लोगों से पूछने पर पता चला कि यह तंबू लोन के सिलसिले में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें