फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गोवंश को सड़क पर छोड़ने वालों पर होगी नगर निगम की नजर, तीन और गोशालाएं खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में गोवंश के संरक्षण, कल्याण और बेहतर प्रबंधन को लेकर मंगलवार को नगर निगम चंडीगढ़ में गो वेलफेयर कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने की। इस दौरान शहर में गोवंश के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में तीन और गोशालाएं खोलने की मांग रखी गई। साथ ही सड़क पर गोवंश को छोड़ने वालों पर नजर रखने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, नगर निगम के विधि अधिकारी तथा इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिनिधियों सहित समिति के चार नामित सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में गोवंश की देखभाल, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने गोशालाओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने और व्यवस्था को मजबूत करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश कल्याण से जुड़े कार्य समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू किए जाएं तथा विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया जाए, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें