मोहाली। सेक्टर-70 स्थित स्पेशल पार्क में नया वॉकिंग ट्रैक बनाने का काम शुरू हो गया है। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने रविवार को इसका उद्घाटन कर कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। पार्क में बड़ी संख्या में लोग रोजाना सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं।
ट्रैक संकरा होने और कई जगह से टूटा होने के कारण लोगों को दिक्कतें आ रही थीं। इसी समस्या को देखते हुए ट्रैक को दोबारा बनाकर चौड़ा किया जा रहा है। इस काम की पहल वार्ड की काउंसलर बलराज कौर ने की थी। मेयर ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रस्ताव पास होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गगन धालीवाल, भोला सिंह, रविंद्र शर्मा, दर्शन सिंह, हरभजन सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।