फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में नौकरी के लिए धक्के खा रहे युवाओं का सपना होगा साकार, 9 से 17 सितंबर तक रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं का सपना जल्द ही हकीकत में बदल सकता है। राज्य सरकार ने घर-घर रोजागर और कारोबार मिशन के तहत राज्य स्तरीय रोजगार मेले आयोजित करने का फैसला लिया है। यह मेले जिले मोहाली में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएंगे। इन दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि वर्चुअल और फिजिकल रोजगार मेले अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। ऐसे में उन्होंने युवकों से इस मौके का पूरा फायदा उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोजगार मेलों के लिए एक बाकायदा शेडयूल बनाया गया है। इसके तहत पूरी कार्रवाई चलेगी और 9 सितंबर को सरकारी कॉलेज डेराबस्सी, 11 सितंबर को सीजीसी कॉलेज लांडरां, 14 सितंबर रयात बाहरा कॉलेज खरड़ और 17 सितंबर को फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में मेेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। डीसी ने बताया कि रोजगार मेलों में कंपनियों की ओर से मौके पर ही इंटरव्यू लेकर नौकरी के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला रोजगार ब्यूरो के डिप्टी सीईओ मनजेश शर्मा ने बताया कि मेलों में आईसीआईसी बैंक, एक्सिस बैंक, स्वराज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ, पुखराज हेल्थ केयर, जमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियां शिरकत करेंगी।
दसवीं पास को भी मिलेगा नौकरी का मौका
रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास या इससे अधिक पढे़-लिखे, आईटीआई आदि ट्रेडों के उम्मीदवार हिस्सा ले पाएंगे। डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो मिनाक्षी गोयल ने उम्मीदवारों को रोजगार मेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं की ओर से www.pgrkam.com पर भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें