फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मान सिंह की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल अदालत ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े आतंकी मान सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी मान सिंह पर खालिस्तानी आतंकी गुरमीत सिंह बग्गा से संपर्क का आरोप है। सितंबर 2019 में तरनतारन से गिरफ्तार चार आतंकियों से जांच में मान सिंह का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में तरनतारन से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद एवं नकली करेंसी के साथ आकाशदीप सिंह, बलवंत सिंह, बलवीर सिंह एवं हरभजन सिंह को गिरफ्तार किया था। बाद में सरकार ने यह मामला जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया था। एनआईए की जांच में सामने आया था कि यह हथियार खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सरगना रनजीत सिंह ने मान सिंह की मदद से पाकिस्तान से बॉर्डर के जरिए आकाशदीप तक पहुंचाए थे। जिसमें आकाशदीप के कई और साथी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें