फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स पर लगे सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं समाप्त करें : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मोहाली। पंजाब मंडी बोर्ड मुख्यालय में कर्मचारियों और पेंशनधारकों की मांगों को लेकर एक बैठक हुई। इस दौरान मंडी बोर्ड वर्कर्स यूनियन और मंडी बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बोर्ड अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान वर्षों से लंबित मांगों को तत्काल सुलझाने की मांग की। बैठक में यूनियन की ओर से प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया गया कि सेवानिवृत्त कर्मियों को मंडी बोर्ड के विभिन्न कार्यालयों में आउटसोर्स आधार पर दोबारा नौकरी पर रखा गया है, जिससे राज्य के योग्य बेरोजगार युवाओं के अवसर छिन रहे हैं। यूनियन ने इन आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत हटाने की मांग की।

इसके अलावा वर्कचार्ज कर्मचारियों के ईपीएफ से जुड़े मामलों के निपटारे, मंडियों में कार्यरत कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख से पहले वेतन भुगतान और जोखिमभरे कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए बीमा सुविधा लागू करने की मांग भी की गई। बैठक में मंडी बोर्ड की ओर से मुख्य इंजीनियर (दक्षिण) गुरिंदर सिंह चीमा, कार्यकारी इंजीनियर सुखविंदर सिंह, सुपरिंटेंडेंट गुरमेज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यूनियन का नेतृत्व प्रधान इंदरजीत सिंह पुरी, जनरल सेक्रेटरी गोपाल चंद पांडे, दीपक शर्मा, जबकि पेंशनर एसोसिएशन की ओर से गुरचरण सिंह बुट्टर, दविंदर सिंह और देव राज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के बाद मंडी बोर्ड प्रबंधन ने आश्वासन दिया
* सेवानिवृत्त होकर आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों की सेवाएं जल्द समाप्त की जाएंगी।

* वर्कचार्ज कर्मियों के ईपीएफ मामलों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा।

* वेतन भुगतान की तारीख तय की जाएगी और ईपीएफ कटौती सुनिश्चित की जाएगी।

* मंडियों में जोखिम कार्य कर रहे कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा दी जाएगी।

* ट्रैक्टर व बॉबकैट ड्राइवरों के वेतनवृद्धि पर विचार किया जाएगा।



इसके अलावा साल 2004 से पहले मंडी बोर्ड में नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने संबंधी मांग पर भी बोर्ड ने कहा कि संबंधित रिकार्ड की समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जाएगा। बैठक के अंत में मंडी बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों और पेंशनर प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें