फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में कई जगह हुआ तनाव, पुलिस ने शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल की वोटिंग के दौरान विभिन्न कारणों को लेकर कई जगह तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। वार्ड नंबर-12 के भाजपा नेता मुकेश गांधी पर हमला किया गया। इसमें उनको चोटें लगी हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लखविंद्र सिंह लक्की द्वारा बूथ को कब्जाने की कोशिश की गई। इसका वार्ड के लोगों और उन्होंने विरोध किया तो उन पर हमला किया गया। कांग्रेसी उम्मीदवार द्वारा बाहरी युवाओं को बुलाया गया था। इसकी पुलिस को पहले ही शिकायत की गई थी। पुलिस ने मौके कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के दफ्तर से कुछ अज्ञात लोगों को हिरासत में लिया है। उधर लखविंद्र सिंह लक्की का कहना है कि भाजपा नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-14 के उम्मीदवार एवं नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान हरजिंद्र सिंह रंगी और कांग्रेस के उम्मीदवार रणजीत सिंह रैडी के बीच जाली वोटों को लेकर तकरार हो गई। इसको पुलिस ने शांत किया। रंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उम्मीदवार की तरफ से जाली वोटें डलवाई जा रही थी। इसका उन्होंने विरोध किया। रैडी ने कहा कि जो लोग वोट डालने आए थे, उनकी वोट बनी हुई थी। उनके पास आधार कार्ड थे, वोटर सूची में उनका नाम था।
गांव सैदपुरा के वार्ड नंबर-8 में भाजपा उम्मीदवार निर्मल सिंह निम्मा और कांग्रेस उम्मीदवार जसविंद्र सिंह के बीच पोलिंग एजेंट को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों का एक-एक समर्थक घायल हो गया। घायलों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि पूरे शहर में छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि कुछ वार्डों में छोटी मोटी घटनाएं हुई हैं जिनकी जांच की जा रही है। भाजपा नेता पर हमले की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें