वार्ड-एक में स्थित मतदान केंद्र में लगी मतदाताओं की कतार।
- फोटो : MOHALI
लांडरां-बनूड़। नगर परिषद बनूड़ में रविवार को मतदान प्रक्रिया शांति से हुई। शहर में 78 फीसदी मतदान हुआ है। वार्ड-एक में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान एक घंटा लेट शुरू हुआ जो शाम पांच बजे समाप्त हुआ।
कांग्रेसी हलका विधायक हरदियाल सिंह कंबोज और अकाली नेता मनप्रीत कौर डोली ने मौके पर पहुंचकर समर्थकों से मतदान संबंधी जानकारी ली। शहर में 13560 वोटरों में से 10556 ने मतदान दिया। सबसे ज्यादा वार्ड-2 बस्सी इस्सा खां में 975 में से 845 वोट यानी 87 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान वार्ड-नौ में हुआ जो 67 फीसदी रहा।
कांग्रेस के शहरी प्रधान कुलविंदर सिंह, अकाली नेता साधू सिंह खलोर और ‘आप’ के ब्लॉक प्रधान सिंकदर सिंह ने शांति से मतदान प्रकिया संपन्न होने पर सभी का आभार जताया।