फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का तबादला घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर होगा : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
सम्मानित करते सीएम। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। अपने घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, क्योंकि जो समय शिक्षक का स्कूल की आवाजाही में खराब होता है। उस समय को खराब न करके शिक्षक अपनी कक्षा के छात्रों को एक्सट्रा क्लास पढ़ाने में लगा सकें। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित फैप नेशनल अवॉर्ड्स समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

सीएम चन्नी ने कहा कि हमारी सरकार ने महसूस किया कि शिक्षकों की तैनाती उसके अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर कर दी जाती है और इसका असर यह होता है कि शिक्षक का ज्यादातर समय आवाजाही में खराब होता है साथ ही उसको अपने परिवार को साथ लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर जिस शहर में तैनाती होती है वहां रहने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर एक योजना पर काम कर रही है और जल्द इसे लागू करेगी। इस मौके पर सीएम चन्नी ने पूरा संबोधन पंजाबी भाषा में किया और अपनी पढ़ाई से जुड़ी यादों को लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी पढ़ाई खरड़ के अंदर सरकारी प्राइमरी स्कूल से शुरू की और अपनी पूरी पढ़ाई के दौरान कभी किसी चीज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, बल्कि स्कूल की ओर से पंजाबी लोकनाच भंगड़े का कंपीटीशन हो या खेलों के लिए खुला मैदान हो, उसमें उन्होंने हमेशा ही आगे रहकर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें