फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती डयूटी से लौटते हुए परिजनों से वीडियो काल कर रही थी, तभी स्नैचर छीन ले गए मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ड्यूटी खत्म कर घर जा रही युवती से मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवती ने फेज-11 थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता अलबीसिया ने बताया कि वह सेक्टर-67 स्थित बीपीओ में काम करती है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रही थी। होशियारपुर में रहने वाले परिजनों से वीडियो कॉल कर रही थी। उसके एक हाथ में मोबाइल और दूसरे में सब्जी का बैग था। मोटर साइकिल पर पीछे से दो युवक आए और मोबाइल छीन कर भाग गए। 43 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा कि युवक किस तरह आए और कैसे वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। उक्त एरिया किस थाने के अधीन आता है इसको लेकर भी विवाद हुआ।
पीड़िता पहले सोहाना थाने गई। इसके बाद उसने फेज-11 के थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी एरिया में यह दूसरी वारदात है। कुछ दिन पहले सेक्टर-68 में पंचम सोसायटी के पास भी इस तरह की वारदात हुई थी। जब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से रिटायर 82 वर्षीय महिला से बाइक सवार युवक दो तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें