पत्नी पर गोली चलाने के आरोप में जेल में चल रहे निलंबित डीएसपी अतुल सोनी को जिला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी का रिमांड लेने के लिए कई तर्क रखे जिनमें पत्नी पर गोली में प्रयोग किए हथियार से जुड़ा था। पुलिस का कहना था कि इस संबंध में आरोपी से पूछताछ करनी है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उम्मीद है कि पूछताछ में हथियार की सारी सच्चाई सामने आएगी।
कुछ दिन पहले डीएसपी अतुल सोनी ने जिला अदालत में अपने वकील के साथ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। उस समय अदालत ने आरोपी को जूडिशियल रिमांड पर भेज दिया था। हालांकि मोहाली पुलिस आरोपी से पत्नी पर गोली चलाने के लिए प्रयोग किए गए हथियार के बारे में पूछताछ करना चाहती थी।
मामला पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाया गया। इसके बाद मोहाली पुलिस ने जिला अदालत में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए एप्लीकेशन दायर की थी। अदालत ने इसे मंजूर लिया था। साथ ही 5 मार्च को आरोपी को जेल से लाने की अनुमति दी। फिर मोहाली पुलिस रोपड़ जेल गई थी। साथ ही आरोपी को लेकर आई थी।