मेयर के घर पहुंची चुनाव आयोग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली जिला निर्वाचन कार्यालय की सर्विलांस टीम ने शुक्रवार देर शाम कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू के भाई और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के घर पर दबिश दी। टीम पुलिस के साथ पहुंची थी। टीम ने घर में करीब चार घंटे जांच की हालांकि किसी तरह की रिकवरी टीम को नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक निर्वाचन कार्यालय की सर्विलांस टीम रात आठ बजे अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के सेक्टर 78 स्थित घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक टीम को सूचना थी कि सिद्धू के घर में कुछ ऐसा सामान रखा गया है जिसे चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। जब टीम ने दबिश दी तो उस समय परिवार वाले घर पर नहीं थे। वह चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।