फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छात्र पर चाकू से हमला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अनाजमंडी में 12वीं के छात्र पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 20 जुलाई को उस समय हुई जब छात्र अपने दोस्तों के साथ अनाज मंडी से गुजर रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र ध्रुव निवासी गांव लोहारा वाला मोहल्ला डेराबस्सी है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह अपने दोस्त सत्यम तिवारी निवासी रामदासिया मोहल्ला डेराबस्सी के साथ अपने दोस्त परवीन से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन

तभी सत्यम ने उसे घर बुलाया। जब वे दोनों पैदल डेराबस्सी अनाज मंडी पहुंचे, तो गांव मुबारकपुर निवासी नोनू राणा, ईशु धीमान और मोहित राणा मोटरसाइकिल पर आए और उनकी मोटरसाइकिल रोककर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान ईशू ने अपनी पेंट से चाकू निकाला और सत्यम पर वार कर दिया, जो उसके पेट में लगा, इससे काफी खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें