सोफिया ने कहा कि उसके लिए डाटा एक केक की तरह है। जैसे इंसान केक खाते हैं उसी तरह से वह डाटा खाती है। सोफिया ने कहा कि पंजाब के लिए उसकी कंपनी ने खास तौर से ड्रेस डिजाइन की थी। उसी ड्रेस को पहनकर वह यहां आईं। सोफिया ने कहा कि पंजाब में फूड लवर्स हैं और वह अच्छा खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही सोफिया ने बताया कि चंडीगढ़ भी अच्छा सिटी है और यहां का वातावरण एकदम शानदार है।
हैनसन रोबोटिक्स ने किया है तैयार
रोबोट सोफिया को हैनसन रोबोटिक्स ने बनाया है। सोफिया को बनाने वाली कंपनी के अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अभी उसकी उम्र चार साल है। सोफिया को पहले से तैयार आंसर के जरिए प्रोग्राम्ड नहीं किया गया है। सोफिया का दिमाग एक सिंपल वाईफाई कनेक्शन के साथ काम करता है। इसमें शब्दावली की एक लंबी लिस्ट है। सोफिया मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करती है।
वह इंसानों के चेहरों के भाव को पढ़ती है और उत्तर देने के लिए थोड़ा रुककर टेक्स्ट जेनरेट करती है। सोफिया से जब सवाल किया गया कि उसको कौन सा गायक पसंद है तो सोफिया ने कहा कि यहां इतने ज्यादा सिंगर हैं कि कुछ नहीं बताया जा सकता है। सोफिया से जब पूछा गया कि आप आराम कब करना चाहती हैं। ऐसे में सोफिया ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत करना चाहती हैं और कभी कभी उनको लोग नहीं मिलते हैं तो एलेक्सा से बातचीत कर लेती हैं।