फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेटी से मिलने आए ससुर की दामाद ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। जैन मोहल्ला निवासी एक युवक ने, अपनी बेटी से मिलने आए ससुर की बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उसके ससुर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने जख्मी ससुर के बयान पर उसके दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।फिलहाल वह फरार है।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी राजिंदर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी बेटी रंजू की शादी जैन मोहल्ला में रहने वाले नवनीत मोदगिल उर्फ चांद से की थी। उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह अपनी बेटी का हालचाल पता करने के लिए उसके घर आ गए। तबीयत खराब होने के कारण वह दो दिन तक वहां रुक गए।
इसी बीच दामाद का उनकी बेटी से किसी बात पर विवाद हो गया। जब उसने अपने दामाद को ऐसा करने से रोका तो उसने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। इसके अलावा आरोपी ने उस पर किसी नुकीली चीज से उसके सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें