फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बुधवार को छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और दो लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हुए हैं। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि कुछ शहरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और सभी के लिए प्रशासन और सेहत विभाग की ओर से जारी किए गए कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को छह नए कोरोना संक्रमित आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है और सेहत विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। जिले में अब तक 68,954 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 67,840 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1072 लोग अपनी जान कोरोना संक्रमित होने के बाद गंवा चुके हैं। बुधवार को आए नए संक्रमितों में दो घड़ूआं से, दो खरड़ से और डेराबस्सी व ढकोली से एक-एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें