मोहाली। बलौंगी थाने की पुलिस ने चंडीगढ़ से लापता हुए एक बुजुर्ग को तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बलौंगी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-117 टीटीआई के इलाके में एक बुजुर्ग घूम रहा है। उसकी यादाश्त कमजोर है। साथ ही वह अपने बारे में कुछ भी सही तरीके से नहीं बता पा रहा है। इसके बाद बलौंगी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। साथ ही व्यक्ति को अपने साथ लेकर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर भी सर्च अभियान चला। इसी बीच फेसबुक पर इस व्यक्ति की फोटो मिली। जिसमें पता चला कि यह चंडीगढ़ के सेक्टर-24 का रहने वाला है। साथ ही उसका नाम हूब लाल है। इसके बाद पोस्ट के नीचे लिखे पते से संपर्क किया गया। तो पता चला कि 29 नवंबर को उक्त दोपहर 12 बजे अपने घर के पास से सैर करने के लिए गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं गया था। उसके लापता होने की रिपोर्ट चंडीगढ़ के सेक्टर-24 के थाने में दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सौंपा।