फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राधा-कृष्ण मंदिर से चांदी का मुकुट, मूर्तियां, पूजा सामग्री चोरी, मंदिर प्रबंधन ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी के सीता गोशाला का मामला, 20 दिन में दूसरी घटना, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। मुबारकपुर के सीता गोशाला परिसर के राधा-कृष्ण मंदिर से चांदी का मुकुट, मूर्तियां, पूजा सामग्री और अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इस चोरी से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को धरना दिया। मंदिर प्रबंधन, धार्मिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने डीएसपी कार्यालय मुबारकपुर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल भी शुरू की, जिसे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। मंदिर के संस्थापक केवल गर्ग ने बताया कि 20 दिन में यह दूसरी चोरी की घटना है। पिछली चोरी के मामले में भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर रात करीब एक बजे मंदिर परिसर में घुसे और कपाट खोलकर सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार चोर उक्त सामान के अलावा गोपाल जी के दो स्वरूप, चांदी की बांसुरी और दो चांदी के गिलास भी ले गए हैं। आरती की थाली, घंटी और अन्य पूजा सामग्री भी चोरों के हाथ लगी है। पीतल के बड़े घंटों सहित अन्य सामान भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला किया दर्ज
मुबारकपुर चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी बलराम शर्मा के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल जारी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, पर श्रद्धालुओं में असंतोष बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें