फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेअदबी के विरोध में एयरपोर्ट रोड पर सिख संगत का जाम, गिरफ्तारी न होने पर फूटा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर 5 मई को हुई श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना को लेकर शनिवार शाम सिख संगत में भारी रोष देखने को मिला। बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के बाहर एकत्र हुई और सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। संगत ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जाम के कारण एयरपोर्ट रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों व दफ्तर से लौट रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। धरने के दौरान संगत ने गुरुद्वारा सोहाना से लेकर गुरुद्वारा अंब साहिब तक रोष मार्च भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें