फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पवित्र गुरबाणी के अंगों की बेअदबी पर सिख संगत नाराज, गुरमता पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पवित्र गुरबाणी के अंगों की बेअदबी से जुड़ी घटना को लेकर सिख संगतों में गहरा रोष है। इस गंभीर मुद्दे पर गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गुरमता पारित कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में हलका डेराबस्सी से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार निर्मल सिंह जौला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उनके साथ जत्थेदार हरबंस सिंह बलटाना, गुरमत प्रचार सेवा सोसाइटी भबात के जत्थेदार सरदार जगदेव सिंह, मानवाधिकार वेलफेयर सोसाइटी के सचिव चरणजीत सिंह महिता, खजांची रणधीर सिंह, चेयरमैन केआर सोखल, एनए खान, राजविंदर सिंह जौड़ा, बीबी सतनाम कौर सोनम, बीबी रविंदर कौर बाजवा, जतिंदरपाल कौर बब्बू तथा संस्था के पीआरओ बीएस पन्नू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभा में उपस्थित संगतों ने जोरदार जयकारों के बीच सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर जत्थेदार निर्मल सिंह जौला ने कहा कि सभी अपने गुरुघरों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें