मोहाली। गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंडी बोर्ड के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के डायरेक्टर रवि भगत ने मंडियों का दौरा किया।
रवि भगत ने शुक्रवार को मोहाली और रूपनगर जिलों की मंडियों का दौरा किया। इस दौरान वह खरड़, कुराली, रूपनगर और श्री चमकौर साहिब की मंडियों में भी गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।
इस बार राज्य में लगभग 4000 मंडियां बनाई गई हैं, जो पिछली बार की अपेक्षा दोगुनी हैं। किसानों को आढ़तियों की ओर से अब तक करीब 5.74 लाख पास जारी किए जा चुके हैं। अगर किसी को खरीद संबंधी कोई परेशानी है तो संबंधित मार्केट कमेटियों और मंडी बोर्ड के मोहाली स्थित हेडक्वार्टर में शिकायतों के निवारण करने के लिए बनाए स्टेट कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है।