फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में नवंबर में कोरोना से दूसरी मौत, तीन नए संक्रमित आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शनिवार को एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई और तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि चार लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हुए हैं। डीसी ईशा कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जब तक संक्रमण खत्म नहीं हो जाता तब तक कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करते रहें।
विज्ञापन

वहीं, जिले में अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है और इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। अब तक 68,903 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 67,793 ने संक्रमण को मात दे दी है। जबकि 1071 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें