फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल : शहर में हर तरफ कचरा, गंदगी से उठने लगी दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। वीआईपी रोड समेत ढकोली, बलटाना, पभात और शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण अब उसमें से भयंकर दुर्गंध आने लगी है। गर्मी बढ़ने के साथ पॉलीथिन में बंद कचरा सड़ने लगा है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि वर्तमान में शहर की करीब साढ़े छह लाख की आबादी है। रोजाना शहर में करीब सौ टन से अधिक कचरा जमा हो रहा है। अगर जल्द कचरा नहीं उठाया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने पंजाब सरकार और नगर परिषद प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। उधर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताकर वीरवार को शहर के मुख्य पटियाला चौक समेत अन्य चौराहों पर ही कचरा जमा कर दिया। इससे चौक पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें