फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में गुटका साहिब की बेअदबी

Mon, 28 Oct 2024 03:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले-जानबूझकर कर रहे हैं माहौल खराबसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नयागांव। नयागांव में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। यह मामला आदर्श नगर के नजदीक दयाल होटल के पास का है। यहां रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे के करीब गुटका साहिब के पवित्र अंग देखे गए। गुटका साहिब के अंगों को आपत्तिजनक चीज के साथ पाया गया और अन्य जगह पर पवित्र गुटका साहिब के अंगों के टुकड़े जगह-जगह मिले। गुटका साहिब की बेअदबी देख लोगों में रोष देखने को मिला। इस बारे में जब पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह ने सुबह पुलिस को लगभग 10:30 बजे फोन किया तो पुलिस टीम पहुंची।


इस मौके पर गुरुद्वारा अंब साहिब फेज 8 मोहाली से सत्कार कमेटी के मेंबर पहुंचे और उन्होंने गुटका साहिब के पवित्र अंगों को उठाया और नयागांव गुरुद्वारा बड़ साहिब पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की तरफ से एएसपी जयंत पुरी सिटी-1, एसपी सिटी हरवीर सिंह, नयागांव थाना एसएचओ जयदीप जाखड़ एवं उसकी टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस मौके पर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कई वर्षों से नयागांव में विभिन्न धर्मों के लोग मिलजुल रह रहे हैं। इस प्रकार की घटना पहले कभी भी नयागांव में नहीं हुई। जिस प्रकार पवित्र गुटका साहिब के अंगों को आपत्तिजनक चीजों के साथ देखा गया है, इससे जाहिर है कोई जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए यह सब कर रहा है। किसने बेअदबी की है, इसका पता नहीं चल पाया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों की मांग है इसकी जल्द जांच की जाए। इस मौके पर सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, गोल्डी, राजेंद्र सिंह राजा, सिंगारा सिंह एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




आदर्श नगर, नयागांव वार्ड नंबर 13 में गुरबाणी के गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। नयागांव में सभी धर्मों के लोग प्रेम से रहते हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस प्रशासन और सरकार से अपील है कि जल्द इस घटना की निष्पक्ष जांच करें और आरोपियों को सलाखों के पीछे डालें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

-सरदार गरजा सिंह, प्रधान गुरुद्वारा बड़ साहिब, प्रबंधक कमेटी नयागांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें