फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब टैक्स की अनदेखी करने पर आरटीओ ने की कार्रवाई, 8.22 लाख रुपये के जुर्माने और टैक्स लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब में कर चोरी करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर आरटीओ एसएएस नगर ने कार्रवाई की है। डेराबस्सी सब डिवीजन में चले विशेष चेकिंग अभियान में कई वाहनों के चालान किए गए। इन पर कुल 8.22 लाख रुपये का कंपाउंडिंग शुल्क और कर बकाया लगाया गया है। यह अभियान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हरप्रीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में चला। इसमें एआरटीओ गगनदीप सिंह और विभागीय प्रवर्तन टीम शामिल थी। टीम ने डेराबस्सी के प्रमुख मार्गों पर नाके लगाए। दूसरे राज्यों से आने वाले व्यावसायिक यात्री वाहनों की जांच की गई। रोड कर, पैसेंजर कर, परमिट और अन्य दस्तावेज की पड़ताल हुई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया। इन्हें लहली और लालड़ू के पुलिस थानों में खड़ा करवाया गया है। विभाग ने बताया कि जब्त वाहन कर बकाया चुकाने तक थानों में ही रहेंगे।
विज्ञापन




कर जमा कर ही चलाएं वाहन

आरटीओ ने दूसरे राज्यों के वाहन संचालकों को निर्देश दिए हैं। पंजाब में प्रवेश से पहले सभी लागू कर जमा करवाएं। वैध परमिट और जरूरी दस्तावेज वाहन में रखना अनिवार्य है। आरटीओ ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और वाहन जब्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। एसएएस नगर जिले में यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें