फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः रंधावा भाईयों को भेजा गया जेल, दलीलें नहीं आईं काम, जानिए क्या था पूरा विवाद

Thu, 23 Jan 2020 12:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
रंधावा ब्रदर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली सेक्टर-89 स्थित पूरब प्रीमियम अपॉर्टमेंट्स में रात को तेज म्यूजिक चलाकर लोगों की शांति भंग करने और सिक्योरिटी मुुलाजिमों से उलझने वाले सिंगर रंधावा ब्रदर्स और उनके एक साथी हरप्रीत सिंह को मंगलवार की रात सोहाना थाने में गुजारनी पड़ी। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को तीनों को कड़ी सुरक्षा में एसडीएम जगदीप सहगल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पता चला है कि आरोपियों ने जमानत करवाने के लिए जमानती बांड भरे थे। लेकिन एसडीएम की तरफ से जमानत की जांच-पड़ताल करवाने की बात करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर सिंगर रंधावा ब्रदर्स ने दलील दी है कि उन्होंने शो करना है। लेकिन एसडीएम ने उन्हें कहा कि उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। यह सब हुलड़बाजी करने से पहले सोचना चाहिए था। इसके बाद आरोपियों को रोपड़ जेल भेज दिया है।

सेकेंड हेंड कार और स्कूटी से दी जमानत
रंधावा ब्रदर्स ने एसडीएम कोर्ट में जमानत के लिए सेकेंड हेंड कार और स्कूटी के डाक्यूमेंट दिए थे। लेकिन इनकी जांच-पड़ताल करवाने के लिए एसडीएम कोर्ट ने इन्हें संबंधित विभाग को भेज दिया है। वहां से वेरिफाई होने की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

थाना सोहाना के एसएचओ ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वहां एक महिला ने सिक्योरिटी स्टाफ को शिकायत दी थी कि तीन लड़के फ्लैट में बहुत जोर से म्यूजिक चलाकर हुलड़बाजी कर रहे हैं। समझाने के बाद भी वह नहीं रुक रहे हैं। जब सिक्योरिटी स्टाफ वहां पहुंचा तो तीनों उनके साथ भी उलझ गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया था।

सच बोलने वाले हमेशा रहते हैं विवादों में
इस मौके पर जब एसडीएम कोर्ट में पेश करने के लिए रम्मी रंधावा को लेकर जा रहे थे। तब मीडिया ने उनसे सवाल जवाब किए। जब पूछा गया कि आप पर इलाके के लोग गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो रम्मी रंधावा ने कहा कि सच बोलने वाले हमेशा विवादों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह बढ़िया गाते हैं और आगे भी बढ़िया ही गाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह वारे गाते हैं। पंजाब के सभ्याचार को प्रफुलित करने के लिए काम करते हैं।

रियाज करते समय धार्मिक गाने गाते हैं
जब उनसे पूछा कि लोग आरोप लगाते हैं कि आप तेज म्यूजिक चलाकर रात भर लोगों को परेशान करते हैं, तो उन्होंने कहा कि वह केवल दो घंटे 8 बजे तक रियाज करते हैं। इस दौरान भी धार्मिक वारे आदि गाते हैं। वह रियाज चुप रहकर तो करेंगे नहीं।

जाति सूचक शब्द की शिकायत दी
रम्मी रंधावा ने कहा कि रात को उनके साथी को जाति सूचक शब्द कहे गए थे, जिसके चलते सारा विवाद हुआ है। उन्होंने ने भी इस संबंधी शिकायत पुलिस को दी है।

एलि मांगट विवाद के बाद से लोग खफा
एलि मागंट विवाद के बाद से सारे सोसाइटी वाले उनसे खफा चल रहे हैं। सोसाइटी के सभी लोग एक हो गए हैं और उन्होने यहां रहने वाले सभी गायकों और कलाकारों को इस सोसाइटी से निकालनेे की सारी प्लानिंग की हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें