फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ पुलिस के फर्जी कर्मी बन कबाड़ी से वसूले 35 हजार

Thu, 26 Dec 2024 12:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-11 के कबाड़ी दुकानदार से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 35 हजार रुपये की वसूली कर चार बदमाश फरार हो गए।
चारों ने पहले कबाड़ी से पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। कबाड़ी के पास रुपये नहीं मिलने पर गल्ले में रखे 35 हजार लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 10 पुलिस चौकी ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी गुरपाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश जारी है।
कुछ आरोपियों को ट्रेस किया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। जांच अधिकारी गुरपल ने बताया कि 22 दिसंबर को सेक्टर 11 में कबाड़ी दुकानदार नरेश अरोड़ा के पास आई-20 कार में चार युवक आए और खुद को चंडीगढ़ पुलिस का कर्मचारी बताया। चारों ने दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि चोरी का सामना खरीदने के खिलाफ शिकायत मिली है। दुकानदार डर गया। इस पर फर्जी पुलिस वालों ने पांच लाख की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार के पास तत्काल पांच लाख नहीं मिले तो दुकानदार ने 25 हजार नकद और 10 हजार ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद चारों कार में फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कबाड़ी को आशंका हुई कि कही उसके साथ ठगी तो नहीं हुई है।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें