फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, आवारा पशु-धुंध के कारण हादसा

Thu, 26 Dec 2024 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

बस हरियाणा के भिवानी डिपो की थी जो चंडीगढ़ से भिवानी जा रही थी। हरियाणा रोडवेज के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बस में करीब 10 सवारियां थीं जिनमें से छह को चोट आई है। ड्राइवर भी घायल है।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस अचानक पलट गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। सुबह चार बजे चंडीगढ़ डिपो से बस भिवानी के लिए चली थी। रास्ते में धुंध ज्यादा होने के कारण आगे एक गाय आ गई जिसको बचाते हुए ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और बस बेकाबू आकर सड़क के साथ चल रहे निर्माण कार्य के गड्ढे में जा गिरी। 
विज्ञापन




बस हरियाणा के भिवानी डिपो की थी जो चंडीगढ़ से भिवानी जा रही थी। हरियाणा रोडवेज के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बस में करीब 10 सवारियां थीं जिनमें से छह को चोट आई है। ड्राइवर भी घायल है। एक सवारी के हाथ में फ्रेक्चर आया है वहीं ड्राइवर की छाती पर चोट लगी है। घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन धुंध के कारण यह दिखाई नहीं देता है। यहां पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सेफ्टी ग्रिल भी नहीं लगाई गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें