फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशीली चीज खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज होने के बाद भी दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में एक शादीशुदा महिला को नशीली चीज खिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की अश्लील फोटो खींचकर आरोपी दो माह से ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी उसके सोने के गहने और नकदी भी ले गया। मामला दर्ज होने के बाद अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी महिला को रोजाना मोबाइल पर धमकी दे रहा है। आरोपी की पहचान रोहतास निवासी गांव सलेमपुर जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत बलौंगी थाने में मामला दर्ज हुआ है।
पीड़ित महिला के अननुसार वह मोहाली में प्राइवेट नौकरी करती है। आरोपी रोहतास यूपी से उनका जानकार है। उसने उसके पति को फोन पर उसकी नौकरी लगवाने के लिए कहा। वह उनके घर से 50 मीटर दूर कमरा किराये पर लेकर रहने लगा। आरोपी ने उसके पति से कहा कि जब तक उसे नौकरी नहीं मिलती वह उसे खाना खिला दे। पीड़ित महिला ने बताया कि दो माह पहले वह सुबह नौकरी पर जाते समय उसे खाना देने गई।
विज्ञापन

वहां आरोपी ने उसे नशीली चीज खिला दी और बेहोश करने के बाद उसकी अश्लील फोटो खींच ली। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जब उसे होश आया तो रात के साढ़े आठ बजे थे। ब्लैकमेल कर उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गहने तक ले गया। तंग आकर उसने अपने पति को सारी बात बताई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब भी उसे ब्लैकमेल कर रहा है लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें