फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ठेकों के कारण लगता है जाम, गांव कांसल के लोग परेशान

विज्ञापन
शराब ठेके की वजह से परेशान लोग। संवाद 
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव इलाके के गांव कांसल में पड़ने वाले वार्ड-8 ओर वार्ड-9 सुखना एनक्लेव के लोगों का जीना दो शराब ठेकों के कारण दुश्वार हो गया है। लगभग 10 साल से कांसल पंजाब की तरफ और एक साल से चंडीगढ़ की ओर से कैंबवाला रोड पर आमने-सामने शराब के दोनों ठेके खुले हैं। जिसकी वजह से यहां शराबियों का हुजूम लगा रहता है। खासकर शाम के बाद तो यहां दोनों ठेके खुले होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। शराबी लोगों से बदतमीजी करते हैं।
विज्ञापन

हजारों लोगों का इस रोड से चंडीगढ़ ओर कांसल गांव आना जाना है। काफी संख्या में शराब प्रेमी दोनों ठेकों पर शराब खरीदने के लिए सड़क के दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से रास्ते में पड़ रहे ठेकों के कारण छोटे बच्चे, लड़कियां, महिलाएं और आमजन आते जाते समय अपने आप को असुरक्षित महसूस कर करते हैं। खासकर रात के समय तो यह समस्या और बढ़ जाती है। न हीं इस रोड पर इतना लाइट का और सिक्योरिटी का प्रबंध है जिसकी वजह से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करें।
न तो इस तरफ चंडीगढ़ प्रशासन ध्यान दे रहा है न ही पंजाब प्रशासन। कांसल गांव के लोगों की मांग है जल्द से जल्द चंडीगढ़ कैंबवाला रोड पर आमने-सामने खुले दोनों शराब के ठेकों को यहां से जल्द हटाया जाए।
विज्ञापन


प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई

वार्ड-8 ओर वार्ड-9 सुखना एनक्लेव गेट के पास यह ठेके खोल दिए हैं। जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। दोनों ठेके आमने-सामने खुले हुए हैं जिस पर शराबी शराब पीकर हुड़दंग करते रहते हैं। खास कर रात के समय तो बड़ी परेशानी है। आने-जाने के लिए रास्ता तक नहीं मिलता। इन दोनों ठेकों को बंद करने के लिए हमने प्रशासन को भी लिखा था। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही। - पीएस भींडर, प्रधान आरडब्ल्यूए सुखना एनक्लेव कांसल नयागांव

नहीं हो रहा समाधान




कैंबवाला रोड पर यूटी की तरफ से एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध तरीके से शराब का ठेका खोला गया है। इसकी शिकायत हमने चंडीगढ़ प्रशासन को दी। जिसके बाद इसको हफ्ते 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद फिर यह दोबारा खुल गया। इसी प्रकार से कांसल गांव की तरफ पड़ने वाले ठेके के बारे में पंजाब प्रशासन को लिखा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। - सतीश कुमार मित्तल, उप प्रधान आरडब्ल्यूए, सुखना एनक्लेव कांसल नयागांव

महिलाओं और छोटे बच्चों को होती है परेशानी



खुले में सड़क पर बैठकर लोग शराब पीते हैं। छोटे बच्चों, महिलाओं और आमजन को आने-जाने में बड़ी परेशानी होती है। छोटे बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। दो गरीब महिलाएं यहां पर अपने गुजरे के लिए सब्जी फल बेचती थी उनको भी यहां से जाना पड़ा। प्रशासन से हमारी मांग है जल्द से जल्द दोनों शराब के ठेकों को यहां से हटाया जाए। - लता दुआ सुखना एनक्लेव निवासी कांसल नयागांव

शराब पीकर लोग बुलेट बाजी करते हैं


शराब खरीदने वाले दोनों तरफ अपनी साइकिल मोटरसाइकिल लगाकर सड़क पर ही अपनी शराब पीने लग जाते हैं और लड़ाई-झगड़ा करते हैं जिसकी वजह से आमजन में दहशत का माहौल बना रहता है। शराब पीकर लोग बुलेट बाजी करते हैं जिस वजह से बहन बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। जल्द से जल्द ठेकों को यहां से हटाया जाए।- मोनीता भारद्वाज सुखना एनक्लेव निवासी कांसल नयागांव
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें