फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। 8वीं की छात्रा से दो युवक एक साल तक दुष्कर्म करते रहे। इसका खुलासा छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ। छात्रा ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा के साथ दोनों युवक करीब एक साल से दुष्कर्म करते आ रहे थे। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात कराने की कोशिश भी की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद छात्रा ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की अस्पताल में ही कुछ समय बाद ही मौत हो गई। दोनों आरोपी प्रवेश और पंकज यूपी के बदायूं भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवेश कुमार (22) यूपी के बदायूं जिले के गांव खजूरिया का रहने वाला है जबकि पंकज गनसौली का निवासी है। दोनों ही फिलहाल खरड़ में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
गर्भपात के लिए दी थी देसी दवा
पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि पिछले साल उसकी पहचान प्रवेश से हुई थी। जब उसके माता-पिता काम पर चले जाते थे तो प्रवेश किसी न किसी बहाने से उसके घर आ जाता था और उससे दुष्कर्म करता था। बाद में वह अपने दोस्त पंकज को भी लाने लगा। दोनों उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करते रहे। जब उन्हें पता चला कि छात्रा गर्भवती हो गई है तो उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो इसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। यही नहीं, आरोपियों ने गर्भपात के लिए एक डॉक्टर से देसी दवा भी लाकर दे दी। इससे छात्रा के पेट में दर्द होने लगा तो उसने अपनी मां को सारी सच्चाई बता दी। मां उसे तुरंत फेज-6 मेंसरकारी अस्पताल ले गई। यहां पर जब उसका अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है। इसके बाद उसने एक लड़के को जन्म दिया। लेकिन कुछ समय बाद ही नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें