फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पति व ससुर पर दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 376 और 323 के तहत केस दर्ज कर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी प्रदीप कुमार निवासी जीरकपुर के साथ नवंबर, 2021 में हुई थी। बीती एक जनवरी को उसके पति ने करीब साढ़े 10 बजे पहले तो उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे होश आया तो उसके ससुर ने भी उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो उनकी सास ने बात को बाहर किसी से न कहने का दबाव बनाया। इसके दो दिन बाद जब पीड़िता का परिवार उससे मिलने आया तो उसने पूरी बात उन्हें बताई। इसके बाद पीड़ित महिला के परिवार ने इसकी शिकायत जीरकपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी उसके पति और उसके ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें