फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सदर पुलिस ने गांव देसूमाजरा के निवासी अर्शदीप सिंह की शिकायत पर उससे फोन पर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 387 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अर्शदीप सिंह ने बताया है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके फोन के व्हाट्सएप पर दो तीन मोबाइल नंबरों से काल आ रही है और उसे धमकियां दी जा रही हैं कि अगर दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। अर्शदीप सिंह ने काल डिटेल की कापी भी शिकायत के साथ लगाई है। शिकायत में बताया गया कि उसे फिरौती मांगने वालों से खतरा है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें