फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राम और लखन आधा किलो हेरोइन व विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में पंजाब पुलिस के एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार को दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आधा किलोग्राम हेरोइन, एक विदेशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान राम और लखन के रूप में हुई है। राम चंडीगढ़ की ग्वाला बस्ती और लखन फिरोजपुर का रहने वाला है। दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं। दोनों को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राम ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह खासतौर पर चंडीगढ़ के सेक्टर-52 व 56 में हेरोइन की सप्लाई देता था। सेक्टर-38 वेस्ट में उसके चार पक्के ग्राहक हैं। इसके अलावा मोहाली के फेज-1 व सन्नी एनक्लेव खरड़ में हेरोइन की सप्लाई देता था।
विज्ञापन

एएनटीएफ ने यह कार्रवाई पंजाब में चल रही युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत की है। एएनटीएफ थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए दूध विक्रेता के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों का असली काम फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से हेरोइन खरीदना और चंडीगढ़ में इसकी आपूर्ति करना था।

प्रभारी राम दर्शन ने बताया कि राम ने मैक्स अस्पताल के पीछे ग्वाला बस्ती में झुग्गी डाली है। आरोपी आधा किलो हेरोइन फिरोजपुर से लाया था। उसने यह हेरोइन लेकर फेज-2 जाना था। एएनटीएफ की टीम ने उसे मदनपुरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान टीम को हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी चंडीगढ़ के स्लम एरिया सेक्टर-39, 38 वेस्ट, ग्वाला बस्ती, मोहाली के फेज-1 व सन्नी एनक्लेव खरड़ में हेरोइन की सप्लाई देता था। आरोपी फिरोजपुर व अमृतसर से हेरोइन लाकर महंगी दाम पर बेचते था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खासतौर पर चंडीगढ़ के सेक्टर-52 व 56 में हेरोइन की सप्लाई देता था। सेक्टर-38 वेस्ट में उसके चार पक्के ग्राहक हैं, इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगा लिया है। हेरोइन लाने के लिए सरकारी बस का इस्तेमाल करता था। रात के समय ही वह सफर करता था ताकि उन पर किसी को शक न हो। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके साथी लखन को फिरोजपुर से काबू किया है। राम उससे आधा किलो हेरोइन लेकर मोहाली आया था। आरोपी लखन से विदेशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ थाना फिरोजपुर में पहले भी इरादा कत्ल का मामला दर्ज है। लखन के पुलिस को बताया कि विदेशी पिस्टल व कारतूस उसके पास कोई दोस्त रखकर गया था। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें