फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जंडपुर में जमा नहीं होगा बारिश का पानी, पाइप डालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर के वार्ड नंबर चार में पड़ते गांव जंडपुर में बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपें डालने का काम खरड़ नगर काउंसिल की प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया ने शुरू करवाया। इस काम पर खरड़ नगर काउंसिल की ओर से 38 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रधान ने कहा कि अब बारिश के मौसम में गलियों नालियोें में पानी भरने से गांववासियों को कोई समस्या नहीं आएगी। क्योंकि बारिश के मौसम में पानी सड़कों पर भर जाता है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पाइपें डालने का काम पूरा हो जाने पर गांववासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद गोविंदर सिंह चीमा, पार्षद केसर सिंह, पार्षद राजिंदर सिंह नंबरदार, पंकज चड्ढा, सुरमुख सिंह, अवतार सिंह नंबरदार, गुरबक्श सिंह, गुरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह चीमा, सोनी ढिल्लों, सतनाम सिंह, प्रिंस, मखण सिंह, परमिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, प्रीत चीमा, गुरदीप सिंह, चन्नां जंडपुर समेत अन्य गांववासी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें