फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया दाखिला शेड्यूल, 31 अगस्त तक छह कक्षाओं में होगा एडमिशन 

Fri, 30 Apr 2021 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

31 अगस्त तक छात्र राज्य के सरकरी, एडेड व बोर्ड से एफिलिएटेड और एसोसिएट स्कूलों में दाखिला ले पाएंगे। बोर्ड ने इस संबंधी सारी जानकारी स्कूलों को भेज दी है।  
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को छह कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। 31 अगस्त तक छात्र राज्य के सरकरी, एडेड व बोर्ड से एफिलिएटेड और एसोसिएट स्कूलों में दाखिला ले पाएंगे। बोर्ड ने इस संबंधी सारी जानकारी स्कूलों को भेज दी है। साथ ही उक्त आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से कोविड काल में साल 2021-22 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड मैनेजमेंट द्वारा पूरी प्लानिंग के साथ दाखिले का सारा प्रोग्राम तैयार किया गया है। इस दौरान कक्षा 5वीं, आठवीं, नौंवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया होगी। 


बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इस संबंधी सारी जानकारी बोर्ड स्कूलों को भेज दी गई है। इसके अलावा वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। बोर्ड की वेबसाइट  www.pseb.ac.in से जानकारी हासिल की जा सकती है। स्कूल प्रिंसिपलों को कहा गया है कि उक्त आदेशों का पालन करें। नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन राज्य के सरकारी स्कूल व कई नामी स्कूल आते हैं। दसवीं और 12वीं में पूरे राज्य में हर साल सात लाख छात्र अपीयर होते हैं। बोर्ड की मुख्य आमदनी छात्रों की दाखिला प्रक्रिया और किताबों से होती है। बोर्ड अब अपनी वर्किंग पूरी तरह सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तरह कर रहा है। बडे़ स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। यहां तक सारी सेवाएं ऑनलाइन शुरू की जा रही है। इतना ही नहीं छात्रों को किताबें हासिल करने में दिक्कत न आए, ऐसे में कई कक्षाओं की किताबें ऑन लाइन मुहैया करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें