बिजली बिल जलाकर जताया विरोध
आप नेताओं ने की लोगों को मुफ्त बिजली देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। आम आदमी पार्टी के बिजली बिल जलाने के अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है। वीरवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर बिजली के बिल जलाकर ज्यादा बिल आने का विरोध किया
डेराबस्सी, लालडू, हंडेसरा और जीरकपुर में बड़ी संख्या में युवाओं, किसान, मजदूरों, दुकानदारों, ट्रांसपोर्टरों और महिलाओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बिजली बढ़ोतरी के खिलाफ पार्टी के प्रचार अभियान का समर्थन किया। कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि गरीब परिवारों के बिल हजारों में आ रहे हैं। दुकानदार और शोरूमों की कमाई लगभग खत्म हो गई है, बिल लाखों में आ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से दिल्ली में केजरीवाल सरकार की तर्ज पर लोगों को मुफ्त बिजली देने की मांग की। इस अवसर पर केएस चौहान, इंद्रजीत सिंह जोडा, बीबी बलटाना, बबलप्रीत, मोहन सिंह छत्त, प्रमोद राणा, गुरविंदर सिंह, बलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रविंदर सिंह, अजय कुमार, कृष्ण धीमान उपस्थित थे।