फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टरों में भी जनजीवन प्रभावित, बुजुर्ग और बीमार हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में इन दिनों बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार घंटों की अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में न सिर्फ लोग परेशान हैं, बल्कि दुकानदार, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के फेज-3बी2, फेज-7, फेज-10 और सेक्टर-70, सन्नी एनक्लेव से लेकर खरड़, देसू माजरा, बड़ माजरा तक दिन में 4 से 6 घंटे बिजली कटौती की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

एसी, कूलर और पंखे नहीं चलने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। जानकारों के मुताबिक इन दिनों तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है। इससे बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। उत्पादन और सप्लाई में वृद्धि नहीं होने से संकट गहराया हुआ है। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से फॉल्ट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बिजली कटौती का कोई समय तय नहीं है। अचानक लाइट चली जाती है। इससे न बच्चों की पढ़ाई हो पा रही है, न ही घर के काम सही से हो रहे हैं। - रेखा शर्मा
कटौती के चलते ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। फ्रिज और कूलर काम नहीं कर रहे हैं। इससे खाने-पीने का सामान भी खराब हो रहा है। - अमरजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें