फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी के सचिव ने परीक्षा केंद्रों की जांच की, नहीं मिला नकल का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से शनिवार को पूरे राज्य में 5वीं और 8वीं कक्षा के पहले चरण की परीक्षा करवाई गई। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा हुई। वहीं, बोर्ड के उड़न दस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों की जांच की। इस दौरान उन्हें कोई भी नकल का केस नहीं मिला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 5वीं के पंजाबी, हिंदी, वातावरण शिक्षा व 8वीं की पंजाबी, हिंदी, उर्दू व गणित विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड के वाइस चेयरमैन कम सचिव वरिंदर भाटिया ने बताया कि उन्होंने इस दौरान अमृतसर शहर के सरकारी सारागढ़ी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाऊन हाल की चेकिंग की। इस मौके पर उनके साथ अमृतसर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में परीक्षाओं के माहौल को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं में ओएमआर शीटों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें