फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने पर हुआ हंगामा, कंपनी ने रोका काम

Sun, 04 Sep 2016 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
विज्ञापन
फेज-10 के रिहायशी इलाके में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब एक मकान पर प्राइवेट कंपनी के मुलाजिम मोबाइल टावर लगा रहे थे। जबकि टावर लगाने का मामला अदालत में विचाराधीन है। इस बीच इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन कंपनी कर्मचारी लोगों की सुनने को बिल्कुल तैयार नहीं थे। इसके बाद मौके पर इलाके के पार्षद गुरमीत सिंह वालिया और पुलिसकर्मी पहुंच गए। इसके बाद पार्षद ने अफसरों को मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर टावर लगाने की कार्रवाई को रुकवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल कंपनी फेज-10 में शनिवार दोपहर में टावर लगाने के लिए पहुंची थी। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी, वे एक जुट हो गए। लोगों का कहना था कि उन्होंने 19 अगस्त को भी कंपनी को कोठी पर मोबाइल टावर लगाने से रोका था। लेकिन इसके बाद भी कंपनी वाले टावर लगाते रहे थे। इसके बाद उन्होंने टावर को हटाने के लिए अदालत में अपील दायर की थी। अदालत में मामले की सुनवाई छह सितंबर को होनी है। इसके बाद भी कंपनी वाले टावर लगाने का काम पूरा करने में जुटे हुए हैं। वहीं, इस मौके पर मोबाइल कंपनी के नुमाइंदों का कहना था कि वह पूरे नियमों व कानून का पालन कर टावर लगा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से मंजूरी ली हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें