फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में दो ज्वाइनिंग नहीं तो सीएम हाउस का करेंगे घेराव

Wed, 24 Aug 2016 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
ब्राजील विरोध प्रदर्शन - फोटो : getty
विज्ञापन
स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 682 पदों की भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बावजूद भी  नियुक्ति नहीं मिलने से आवेदक संघर्ष की राह पर आ गए हैं। उन्होंने  विभाग को चेेतावनी दी है कि अगर सात दिन में उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया तो वह चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास का घेराव करेंगे। परिवारों समेत सीएम आवास के बाहर पक्का धरना देंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 682 पदों में एसडीओ, जेई, सीनियर असिस्टेंट, भवन निरीक्षक और जूनियर ड्राफ्टमैन के पद लोकल बॉडीज विभाग पंजाब ने जुलाई 2014 में अखबारों के माध्यम से विज्ञापन निकाला था। इन पदों के नतीजे घोषित होने के बाद भी चयनित उम्मीदवारों की लंबे समय से ज्वाइनिंग नहीं हो रही है। द मोहाली प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में रिपुदमन अबोहर, पुनीत गर्ग बठिंडा, दविंदर सिंह खरड़, साहिल वर्मा अमृतसर, दीपक सेठी बठिंडा, लक्खा सिंह फिरोजपुर ने बताया कि इन पदों के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसके बाद नवंबर-2015 में विभाग ने लिखित परीक्षा ली थी। इस परीक्षा का परिणाम 19 दिसंबर 2015 को घोषित किया गया था। रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम लिस्ट में है उनका अभी तक इंटरव्यू नहीं लिया गया है। क्योंकि जनवरी 2016 में विभिन्न अखबारों में खबरें प्रकाशित हुईं थी कि इन पदों के लिए जो पेपर हुआ था वह लीक हो गया है। हालांकि जांच में साफ हुआ कि केवल एसडीओ के पद के लिए हुई परीक्षा का पेपर ही लीक हुआ था। इसके बाद विभाग ने एसडीओ पद के लिए हुई परीक्षा रद्द कर दी थी। अन्य पदों के उम्मीदवारों का कहना है कि शेष पदों के लिए न कोई रिपोर्ट दी और न ही किसी की ज्वाइनिंग करवाई गई। उन्होंने सीएम और लोकल बॉडीज विभाग पंजाब के उच्च अधिकारियों से लिखित टेस्ट के दौरान मेरिट लिस्ट में आ चुके उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें