फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संरक्षित पशु वाहनों को पहुंचाते हैं नुकसान, आवागमन में बनते हैं रुकावट समस्या सोसाइटी की

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर संरक्षित पशुओं के जमावड़े से शिवालिक विहार के लोग परेशान हैं। यह पशु कॉलोनी की गलियों और सड़कों पर झुंड बनाकर घूमते देखे जा सकते हैं। यह जगह-जगह गंदगी भी फैलाते हैं। कई बार जब यह पशु आपस में भिड़ जाते हैं, तो वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा देते हैं। राह गुजरते महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार इन पशुओं की वजह से लोगों का गलियों से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दो पहिया और अन्य वाहनों के आवागमन में भी रुकावट पैदा करते हैं। लोगों की मांग है कि इन संरक्षित पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


पशुओं को सड़कों से हटाएं
करोड़ों रुपये गो सेस वसूलने के बावजूद सरकार संरक्षित पशुओं की समस्या का समाधान नहीं कर रही है। सरकार को या तो गो सेस वसूलना बंद कर देना चाहिए अथवा इन मवेशियों को पूरी तरह से सड़कों से हटा देना चाहिए। - विजय तुली, शिवालिक विहार


बच्चे-बुजुर्ग हाेते हैं परेशान
जब यह संरक्षित पशु तंग गलियों में आ जाते हैं तो बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। अब तो बच्चों का बाहर गलियों में खेलना भी सुरक्षित नहीं रहा है। - प्रेमलता, शिवालिक विहार
विज्ञापन


दावों की पोल खोलते हैं पशु
शिवालिक विहार में घूमता संरक्षित पशुओं का झुंड सरकार के दावों की पोल खोलता है। अपने दावों को सही साबित करने के लिए प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। - मनजीत सिंह, शिवालिक विहार


झुंड में बैठे रहते हैं पशु
संरक्षित पशुओं का झुंड कहीं भी अपना कब्जा जमाकर बैठ जाते हैं। कुछ लोग जगह-जगह बैठे पशुओं को चारा-इत्यादी डाल देते हैं, इस कारण उस मार्ग से लोगों का गुजारना मुश्किल हो जाता है। - दविंदर सिंह, शिवालिक विहार


शहर से संरक्षित पशुओं को पड़कर लगातार गोशाला पहुंचाया जा रहा है। अगर फिर भी किसी क्षेत्र में यह समस्या है तो ट्रैक्टर ट्राली वहां भेजकर इन्हें गोशाला पहुंचा दिया जाएगा। - रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें