खरड़। प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने पर शहर के डिफाल्टरों के खिलाफ नगर काउंसिल के ईओ गुरिंदर सिंह बराड़ के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया। उन्होंने शहवासियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपनी प्रॉपर्टी का बनता टैक्स नगर काउंसिल खरड़ के दफ्तर में जमा करवाकर सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।
खरड़ नगर काउंसिल के सुपरिंटेंडेंट गुरमीत सिंह ने बताया कि संजय कुमार सहायक तथा चरणजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों की टीम ने केबी अरैडरज मोरिंडा व खरड़ को सील करने की कार्रवाई शुरू की तो मौके पर मालिकों द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाने पर छोड़ दिया गया। इसके अलावा भंडारी ट्रेडिंग कंपनी, स्टारकट सैलून, मास्टर कट सैलून द्वारा टैक्स न भरने के कारण इनकी प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया है।