फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जमीन डील में धोखाधड़ी, 1.30 करोड़ की ठगी करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जमीन खरीद के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव चाऊ माजरा निवासी सरबजीत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव गोबिंदगढ़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर गुरजीत सिंह उर्फ जोनी ने उसे जमीन दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम हड़प ली। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने गांव मनौली में दो बीघा जमीन दिखाकर 1.30 करोड़ रुपये में सौदा तय किया। आरोप है कि सरबजीत सिंह ने 1.10 करोड़ रुपये चेक और नकद के रूप में आरोपी को दिए, जबकि बाकी रकम भी बाद में अदा कर दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और बार-बार तारीखें आगे बढ़ाता रहा। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से लिए पैसों का इस्तेमाल खुद के नाम पर जमीन का बयाना करने में किया। बाद में शिकायतकर्ता के दबाव में आरोपी ने एक समझौता किया और रजिस्ट्री के लिए तारीख तय की, लेकिन तय समय पर भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। इतना ही नहीं, तहसील में जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित जमीन आरोपी के नाम पर थी ही नहीं। इससे पूरे मामले में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और फोन उठाना भी बंद कर दिया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गकि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से रकम हासिल कर धोखाधड़ी की है। इसके आधार पर थाना सोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें