फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से निपटने में मददगार बनेंगे निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही अब सेहत विभाग इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है। इस जंग में अब निजी अस्पताल भी सेहत विभाग के सहयोगी होंगे। सेहत विभाग ने निजी अस्पतालों को हिदायत दी है कि कोविड के आम व गंभीर मरीजों के लिए जरूरी बेड, इलाज व दवाइयों का पूरा इंतजाम रखें।
विज्ञापन

विभाग ने आदेश दिए हैं कि अस्पताल में कोई कोरोना संक्रमित मरीज आता है या किसी की मौत होती है तो उस बारे में भी तुरंत सिविल सर्जन दफ्तर को सूचित करना होगा ताकि सेहत विभाग उस हिसाब से अपनी आगे की तैयारी कर पाए। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर की अगुवाई में शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद निजी अस्पतालों के प्रबंधकों से बैठक हुई।
इसमें सिविल सर्जन ने कहा कि कोविड के पॉजिटिव मामलों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। पहले भी निजी अस्प्तालों ने अच्छा काम किया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों को हिदायत दी है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को कोविड टीकाकरण करवाने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अस्पतालों में प्रचार बोर्ड लगाए जाए। इसके अलावा कोविड से बचने संबंधी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाए। बैठक में कोविड टीकाकरण अफसर डॉ . विक्रांत नागरा, मैक्स अस्प्ताल, फोर्टिस, चीमा मेडिकल कांप्लेक्स, गरेशियन, इंडस, अमर अस्प्ताल, मायो अस्पताल समेत कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें