फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पृतपाल फगवाड़ा ने जीती झंडी की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव रायपुर कलां में के गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में संत गुरदयाल सिंह के जन्मदिवस को समर्पित पहला विशाल कुश्ती दंगल करवाया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 150 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। संत मनप्रीत सिंह लुहारी के नेतृत्व में और सरपंच लखवीर सिंह, बलजिंदर सिंह रायपुर कलां, गुरपाल सिंह पाली, रणधीर सिंह धीरा, मान सिंह, शरणजीत सिंह, गुरमुख सिंह आदि की देखरेख में इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

झंडी की कुश्ती पहलवान पृतपाल फगवाड़ा और निशांत दिल्ली के बीच हुई। जिसमें बेहद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में पृतपाल ने निशांत को हराकर एक लाख का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य मुकाबलों में मनप्रीत बड़वाल ने अमृत फगवाड़ा को और कृष्ण सोनीपत ने दलजीत सहरोन को हराया। सैकड़ों दर्शकों ने पहलवानों की कुश्ती का लुत्फ उठाया और दांव-पेच पर तालियां बजाईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, अकाली दल के हलका प्रभारी परविंदर सिंह सोहाना और भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ विशेष तौर पर पहुंचे। आयोजकों ने उनको सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें