फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी नयागांव काउंसिल के पूर्व उप प्रधान को भगौड़ा घोषित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उप प्रधान एवं आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण यादव पर 29 अप्रैल को एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी अभी तक भूमिगत बना हुआ है। पुलिस ने अब उसे भगोड़ा घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अदालत के आदेश पर उसके घर के बाहर एक आदेश चस्पा किया है। इसमें उसे एक महीने में खुद अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। वरना अदालत उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कृष्ण यादव पर पुलिस ने 30 अप्रैल को दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अदालत का रुख किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन गिरफ्तारी वारंट हासिल किए। लेकिन वह हाथ नहंी आया। अब अदालत ने उक्त कार्रवाई की है। इस मामले में जिला अदालत में 20 जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें