फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः कोरोना मृतक को दफनाकर खुले में छोड़ीं पीपीई किट, संक्रमण के खतरे से लोग सहमे

Fri, 17 Jul 2020 02:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीपीई किट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच सेहत विभाग ने बड़ी लापरवाही कर दी। कोरोना पीड़ित एक व्यक्ति के शव को दफनाने के बाद पीपीई किट खुले में फेंक दीं। इससे लोग दहशत में हैं। उन्हें संक्रमण का डर सता रहा है। शिकायत मिलने पर एसडीएम कुलदीप बावा का कहना है कि इस लापरवाही की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जवाहरपुर में 48 वर्षीय दुकानदार की पीजीआई में कोरोना से मौत हो गई थी। उसका शव दफनाने के लिए पीजीआई से विशेष टीम यहां पहुंची थी। स्थानीय सेहत विभाग व नगर काउंसिल की टीम ने उन्हें सहयोग दिया। टीम में शामिल सदस्यों ने पीपीई किट पहनी हुई थी।

डीएवी स्कूल के पास स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। इसके बाद टीम ने अपनी पीपीई किट भी उतारकर कब्रिस्तान में ही एक बैग में रखकर खुले में फेंक दीं। अब इस खुले बैग से पीपीई किट आधी बाहर निकली पड़ी हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने देखा तो इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीवार के साथ यह किट पड़ी हैं। इधर से लोग भी गुजरते हैं, ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा है। यह गंभीर लापरवाही है। लोगों की जान को खतरे में डाला गया है। कई और लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से आई थी टीम, हम हटवा देंगे पीपीई किट
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि मृतक को दफनाने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई से टीम आई थी। जल्द ही पीपीई किटों को वहां से हटवा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें